Edited By ,Updated: 02 Apr, 2015 04:38 AM
गत रात गांव माहिल खुर्द में एक डेरे पर सो रहे बुजुर्ग का तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
औड़ (शिंजी): गत रात गांव माहिल खुर्द में एक डेरे पर सो रहे बुजुर्ग का तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक के लड़के बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका पिता तारा सिंह गांव में बने घर में रात 8 बजे के करीब खाना खाकर पशुओं की रक्षा के चलते सोने के लिए डेरे पर गया था। बलजिन्द्र जब सुबह दूध दोहने के लिए डेरे में पहुंचा तो वहां अपने पिता को न पाकर उसको ढूंढा। नजदीक ही डेरे पर सफाई कर रही महिला ने एक व्यक्ति जो पानी के खाले में पड़ा था, को शराबी समझकर बलजिन्द्र को आवाज लगाई।
जब देखा तो उसका पिता तारा सिंह ही निकला जिसके पेट और सिर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. बंगा, एस.एच.ओ. मुकंदपुर, चौकी इंचार्ज रमन कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कत्ल का कारण जांच के बाद बताने की बात कही।
कुछ दूरी पर धार्मिक स्थान पर चोरी
गांव माहिल खुर्द में ही कत्ल की जगह से कुछ मीटर की दूरी पर बाबा जस्सू के स्थान पर चोरों ने गोलक को तोड़कर उससे पैसे निकाल लिए जिसको भी कत्ल के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।