Pics: खुलासा! जवाहर लाल नेहरु नहीं थे पहले 'प्रधानमंत्री'

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2015 02:42 PM

article

भारत की आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन आजादी से पहले भी देश में कई प्रधानमंत्री हुए थे

पटना: भारत की आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन आजादी से पहले भी देश में कई प्रधानमंत्री हुए थे, जिनमें से एक नाम मोहम्मद यूनुस का है। यूनुस आजादी से पहले बिहार के प्रधानमंत्री थे। अब आप सोच रहे होंगे कि भारत में तो एक शख्स को ही प्रधानमंत्री चुना जाता है, तो ऐसे में ये अकेले बिहार के प्रधानमंत्री कैसे हो सकते है। 

तो आपको बता दें कि उस समय की जानाकारी के मुताबिक, 1935 में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट’ पारित किया था, जिसके अनुसार प्रधानमंत्री का पद उस समय आज के मुख्यमंत्री की तरह ही था। एक अप्रैल, 1937 को यूनुस बिहार ही नहीं सभी प्रातों में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले शख्स बने, जोकि 19 जुलाई 1937 तक अपने पद पर रहे।

यूनुस का जन्म 4 मई 1884 को बिहार में पटना के करीब पनहरा गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में वे महात्मा गांधी की असहयोग नीति और दूसरे राजनीतिक कारणों की वजह से वह कांग्रेस से अलग हो गए। उन्होंने 1937 में उन्होंने मुस्लिम इंडिपेंडेंट पार्टी बनाई। आजादी के बाद किसान मजदूर प्रजा पार्टी के गठन में यूनुस की अहम भूमिका थी। मोहम्मद यूनुस का 13 मई 1952 को इंतकाल हुआ था। 2013 से यूनुस की जयंती राजकीय सम्मान के साथ आयोजित की जाती है, जिसकी घोषणा 2012 में बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!