Edited By ,Updated: 12 Apr, 2015 05:33 PM
चीन के रहने वाले ब्रोक जिया बिन्हुई ने कैंसर से लडऩे के लिए एक देसी तरीका ढूंढ निकाला है।
बीजिंग: चीन के रहने वाले ब्रोक जिया बिन्हुई ने कैंसर से लडऩे के लिए एक देसी तरीका ढूंढ निकाला है। इस शख्स को उम्मीद है कि इससे वह जल्द ही अपनी बीमारी से निजात पा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, यूनान प्रांत के युनलॉन्ग में रहने वाले 25 वर्षीय ब्रोक जिया बिन्हुई जानलेवा बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं। खराब आर्थिक हालात के चलते वो अस्पताल में जाकर इलाज करवाने में सक्षम नहीं है।
बिन्हुई का कहना है कि 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान उसके शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकती हैं। इसलिए वह अपने घर के पीछे खास किस्म का इंतजाम कर रोजाना आग के ऊपर शरीर को तपाते हैं। उन्हें 2013 में पता चला कि वह ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। इसके बाद मददकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से उन्होंने बोनमैरो भी ट्रांसप्लांट कराया, लेकिन बाकी के इलाज में उनके परिवार की सारी जमापूंजी खर्च हो चुकी है।