दुनिया में मशहूर इंडिया के सबसे सुंदर एयरपोर्ट, क्यों हैं प्रसिद्ध जाने

Edited By ,Updated: 17 Apr, 2015 09:51 AM

article

भारत वैसे खुबसूरती के लिहाज से दुनिया में एक ..

दिल्ली: भारत वैसे खुबसूरती के लिहाज से दुनिया में एक हैं। भारत में कई ऐसे स्थान हैं जो दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इनमें से एक हैं भारत के सबसे सुंदर एयरपोर्ट। आइए आज मिलाते हैं, आपको भारत के सबसे सुंदर एयरर्पोट से। 

भारत के सुंदर एयरर्पोट
 
1-अगाट्टि एयरपोर्ट, लक्षद्वीप
एयरपोर्ट- समुंद्र के बीचोंबीच बना चार हजार फीट लंबा रन-वे अगाट्टि एयरर्पोट को देखते ही आप हैरान हो जाएंगे। यहा आपकों लैंड करते ऐसा लगेगा कि आप समुंद्र में गिर रहे हैं।  लेकिन ऐसा नहीं है। ये खूबसूरत एयरपोर्ट है इंडिया के लक्षद्वीप में है। इंडिया के साउथ-वेस्ट में अरब सागर के पानी से घिरा यह आइलैंड बेहद ही खूबसूरत है। यह आइलैंड 6 किमी में फैला हुआ है 
 
2-लेंगपुई एयरपोर्ट, मिजोरम
एयरपोर्ट- मिजोरम की सुंदर पहाडिय़ों के बीच बना 2,500 मीटर लंबा एयरपोर्ट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएंगी। अगर आप यहां गर्मियों में आए हैं, तो आप यहां आप ठंडी आहें भरने लगेंगे। यहां पर आपको हरियाली और सुंदरता के अलावा और कुछ दिखाई नहीं देगा। इंडिया के नॉर्थ-ईस्ट में यह छोटा-सा पहाड़ी स्टेट है। इसकी बॉर्डर लाइन म्यामांर, बांग्लादेश, त्रिपुरा, असम और मणिपुर से घिरी हुई है। इस स्टेट को 1987 में अलग राज्य की मान्यता दी गई थी। मिजोरम का अर्थ पहाड़ी भूमि होता है। यह छोटा स्टेट है, जो 900 किमी में फैला हुआ है। 
 
3-बेरावेटलॉन्ग टूरिस्ट रिक्रिएशन सेंटर
दुनिया में मशहुर टुरिस्ट स्थान लेह अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो यहां ठंड का इंतजाम करके ही जाएं। यहां  ठंड आपको जमा देगी। लेह दुनिया की दूसरी ठंडी जगह है। कुशॉक बाकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट लेह में है, जो बेहद ही ठंडा और ऊंचा एयरपोर्ट है। इसका रन-वे 3,256 मीटर है। लेह जम्मू-कश्मीर में है जो इंडिया के सबसे ऊंचे इलाके में बसा हुआ है। लद्दाख को काफी सारे नामों से जाना जाता है। रहस्यवादी लामाओं की भूमि, टूटा चंद्रमा, चांद का सैर, मून लैंड, लिटल तिब्बत आदि इसके नाम है।
 
4-जुबरहट्टी एयरपोर्ट, शिमला
भारत में हिमाचल प्रदेश कीअलग ही पहचान हैं। इंडिया की सबसे ऊंची और खतरनाक लैंडिंग वाले एयरपोट्र्स में से एक है शिमला का एयरपोर्ट। आपको बता दें कि ये एयरपोर्ट हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 22 किलोमीटर दूर है। इस एयरपोर्ट को पहाड़ी को काट कर बनाया गया है। यहां पर दो हवाई जहाज ही पार्क हो सकते हैं। आपको बता दें कि ये एक बहुत ही संदुर टुरिस्ट स्थान हैं। यहां पर स्थित रिज मैदान पर आप घुमने का लुफ्त उठा सकते हैं। 
 
5-मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इस एयरपोर्ट पर बने शोकेसेस में आपको इंडिया की आर्ट और ब्यूटीफूल डिजाइन्स देखने को मिलेंगे। जैसे ही आप इंटरनेशनल टिकट लेने के लिए जाते हैं, वहीं पर आपको तीन किमी दीवार पर 7,000 आर्टफैक्ट्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें 1,500 आर्टिस्ट्स ने बनाया है। यह दीवार चैक-इन और बैग क्लेम, मुंबई के नए इंटिग्रेटेड टर्मिनल ञ्ज2 शोज पर देख सकते हैं।
इस जगह से आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। यह शहर सपनों की नगरी के रूप में जाना जाता है। 

6-डैबोलिम एयरपोर्ट, गोवा
गोवा वैसे ही भारत का एक सुंदर टुरिस्ट स्थान हैं। यहां लाखों टुरिस्ट हर वर्ष घुमने आते हैं। गोवा का एयरपोर्ट डैबोलिम शहर में बना हुआ है। यह इंडिया के सबसे सुंदर एयरपोट्र्स में से एक हैं। यहां का नज़ारा आपको अरब सागर की गहराइयों को देखने को मौका देता है। इंडिया का सबसे छोटा और सबसे सुंदर स्टेट है गोवा। यहां आकर आपको दूसरे देशों के कल्चर का एहसास होगा। यहां पर आप अपनी छुट्टियां बीच पर बिता सकते हैं। गोवा के एक तरफ महाराष्ट्र है और दूसरी तरफ कर्नाटक। इसके साउथ में गोवा है। यहां का कल्चर विविधतापूर्ण है। यहां पर रात में एक अलग तरह का माहौल होता है। यहां पर आपको खाने की अलग वेरायटीज, डांस और बीच की खूबसूरती देख सकते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!