राशिफल: कैसा रहेगा आपका विकेंड और रोगों से मुक्ति का खास उपाय

Edited By ,Updated: 20 Apr, 2015 09:38 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 19.04.15 रविवार चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 19.04.15 रविवार चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 
दैनिक उपाय: रोगों से मुक्ति पाने के लिए पानी में काले-सफ़ेद तिल मिलाकर “ह्रीं आदित्याय रोग मुक्ताय नमः” मंत्र बोलते हुए सूर्य देव को अर्ध दें।
 
मेष: रविवार को अरेंजमेंटस् में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।
 
वृष: रविवार आराम व सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। ज़रूरी सामन की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।
 
मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन-लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।
 
कर्क: दिन खर्चीला है। परिजनों के डिमांडस् का निपटारा करेंगे व उनकी डिमांडस् जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
 
सिंह: रविवार आम कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। महत्वपूर्ण कागजात व आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक।
 
कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में नजदीकी दोस्त के साथ छुटटी की रंगत और बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।
 
तुला: संडे भी बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। कागजात की खोजबीन व पेडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी। 
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।
 
वृश्चिक: दिन उत्साहवर्धक है। पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।
 
धनु: दिन बढिया है। अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।
 
मकर: दिन आनंददायक है। संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।
 
कुंभ: गाड़ी व घरेलू उपकरण के रखरखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।
शुभाशुभ: शुभ शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।
 
मीन: दिन कठिन है। संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आउटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!