मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने का पद छोड़ा, कल कार्यभार संभालेंगे जैदी

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2015 11:10 PM

article

मुख्य चुनाव आयुक्त एच. एस. ब्रह्मा ने शनिवार को देश की चुनावी संस्था के शीर्ष पद का कार्यभार छोड़ दिया...

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त एच. एस. ब्रह्मा ने शनिवार को देश की चुनावी संस्था के शीर्ष पद का कार्यभार छोड़ दिया। आंध्रप्रदेश कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रह्मा (65) इस वर्ष जनवरी में देश के 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने। असम के रहने वाले ब्रह्मा का कार्यकाल तीन महीने से कुछ ज्यादा वक्त का रहा। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केन्द्रीय ऊर्जा सचिव थे और 25 अगस्त, 2010 को उन्होंने देश के तीन चुनाव आयुक्तों में से एक का कार्यभार संभाला। जेएम लिंगदोह के बाद पूर्वोत्तर राज्यों से इस शीर्ष पद पर आसीन होने वाले ब्रह्मा दूसरे अधिकारी हैं।

इस वर्ष फरवरी में हुआ दिल्ली विधानसभा का चुनाव बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त ब्रह्मा के कार्यकाल में हुआ। नसीम जैदी रविवार से मुख्य चुनाव आयुक्त पद का कार्यभार संभालेंगे। तीन सदस्यीय चुनावी संस्था के जैदी अकेल सदस्य होंगे। फिलहाल आयोग में दो पद खाली हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि विधि मंत्रालय ने दो रिक्तियों के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित कर दिया है और इसपर जल्दी ही फैसला होने वाला है। चुनाव आयुक्त छह वर्ष तक या फिर 65 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले आए, तक अपने पद पर बने रहते हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!