चंद्रमा के उपाय से मेंटल टेंशन का निकलेगा हल - पढ़ें सोमवार का राशिफल

Edited By ,Updated: 20 Apr, 2015 07:48 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 20.04.15 सोमवार चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र में, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक.......

दैनिक शुभाशुभ: 20.04.15 सोमवार चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र में, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक। 
दैनिक उपाय: मेंटल टेंशन से मुक्ति पाने के लिए “श्रीं शान्ताकारम् सुरेश्वरम् नमः” मंत्र बोलते हुए कीकर (बबूल) की जड़ को दूध से सीचें।

मेष: कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: दूसरों के भरोसे न बैठकर परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मिथुन: पूरे कांफिडेंस से मेहनत करने में जुट जाएंगे। बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर12:00 तक।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी व काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कन्या: राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: अथक प्रयास से अर्थ क्षेत्र में सुधार होगा। चेहरे पर रौनक आएगी। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद , शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!