गजब : 9 साल की बच्ची ने की अपनी मां की डिलिवरी

Edited By ,Updated: 20 Apr, 2015 09:19 AM

article

लंदन. लंदन में एक 9 वर्षीय बच्ची ने ऐसा काम किया है, जिसे सून के शायद आप हैरान हो जाएंगे। बच्ची ट्रिनिटी कूले ने अपनी मां की डिलिवरी कराने में बड़ी सहायता की। आप सोच रहेंगे होंगे कि ये कैसे हो सकता है, तो जाने। इसके पीछे की कहानी है कि वह सबसे नजऱ ...

लंदन. लंदन में एक 9 वर्षीय बच्ची ने ऐसा काम किया है, जिसे सून के शायद आप हैरान हो जाएंगे। बच्ची ट्रिनिटी कूले ने अपनी मां की डिलिवरी कराने में बड़ी सहायता की। आप सोच रहेंगे होंगे कि ये कैसे हो सकता है, तो जाने। इसके पीछे की कहानी है कि वह सबसे नजऱ बचाकर टीवी पर एक हॉस्पिटल टेलीविजन सिरीज वन बॉर्न एवरी मिनट देखा करती थी। आपको बता दें कि ये घटना मार्च के आखिरी सप्ताह की है। ट्रिनिटी की मां को लेबर पेन शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को खबर की और उसके आने का इंतजार करने लगे। तभी ट्रिनिटी बाथरूम की और दौड़ पड़ी और वहां से बहुत सारे टॉवेल्स ले आई। बिल्कुल प्रोफेशनल नर्स की तरह उसने अपनी मां की मदद करनी शुरू कर दी और पांच मिनट में ही मां की सफलतापूर्वक डिलिवरी करवा ली। फिंग्रीगों प्रांत के एसेक्स गांव में यह बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है।
 
डिलिवरी के दौरान उसने मां डी को आश्वस्त किया कि आप बिल्कुल चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा। मैंने कुछ दिन पहले ही वन बॉर्न एवरी मिनट देखा था, मैं सब आसानी से कर लूंगी। दरअसल, ट्रिनिटी को यह सीरियल देखने के लिए सख्त रूप से मना किया गया था। लेकिन वह अपने कमरे में चुपके-चुपके इसके एपिसोड देखती रहती थी। उसकी बहन जास्मीन एलिजाबेथ (रोज़) का वजन लगभग 3.2 किलो है और उसके जन्म में लगभग पांच मिनट का समय लगा। डी ने बताया कि ट्रिनिटी की यह पहल देखने लायक थी। लेकिन वह कुछ शर्मिंदा भी थी कि बिटिया ने इतनी कम उम्र में सबकुछ देख लिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!