Edited By ,Updated: 24 Apr, 2015 01:28 PM
मौसम बदलता जा रहा है। कभी तेज धूप निकलती तो कभी तेज हवाएं चलती है।
जालंधर: मौसम बदलता जा रहा है। कभी तेज धूप निकलती तो कभी तेज हवाएं चलती है। वीरवार को तेज गर्म हवाएं चली तथा तीखी धूप निकली। गर्मी के बीच सड़कों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अगर इस समय बारिश होती है सड़क बनाने का काम तो रूकेगा ही, किसानों के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को हल्के बादल छाएंगे तथा 28 अप्रैल को दिन-भर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 29 अप्रैल को जहां बादल छाए रहेंगे वहीं तेज बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। वीरवार को दर्ज किए गए तापमान के अनुसार मैक्सिमम टैम्परेचर 35.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था।