Edited By ,Updated: 25 Apr, 2015 05:06 PM
नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया है। शनिवार दोपहर को जबरदस्त भूकंप आया।
नई दिल्लीः नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया है। शनिवार दोपहर को जबरदस्त भूकंप आया। भूकंप के झटके कुछ मिनट के अंतराल पर कई बार महसूस किए गए।
भूकंप से नेपाल में अब तक करीब 449 लोगों के मरने की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद के लिए गूगल ने अपनी Google Person Finder सर्विस शुरू कर दी है।
गूगल पर्सन फाइंडर लोगों को प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं के बाद में दोस्तों और प्रियजनों के साथ जोड़ने में मदद करता है।
यहां आप अपने प्रियजनों जानकारी के लिए सर्च कर सकते हैं, साथ ही अगर आपके पास किसी व्यक्ति की कोई जानकारी है तो इसको यहां अपलोड कर सकते हैं।