Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 02:11 AM
शिमला में बंदरों का इतना आतंक मचा हुआ है कि हर किसी का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही इस वीडियो से समझ सकते हैं।...
शिमला: शिमला में बंदरों का इतना आतंक मचा हुआ है कि हर किसी का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही इस वीडियो से समझ सकते हैं। यहां एक पैदल जा रहे युवक ने एक बंदर को बीच की उंगली दिखाकर भद्दा इशरा किया। इससे गुस्साया बंदर उसके ऊपर कूदा और उसे गिराकर बंदर ने अपना बदला ले लिया।
बताया गया है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास के एक कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, बंदर के द्वारा किए गए हमले में युवक को कोई अधिक चोट नहीं पहुंची। मगर, यह घटना उसे स्तब्ध करने के लिए काफी थी। युवक ने मजाकिया अंदाज में बंदर को चिढ़ाने के लिए उंगुली दिखाई थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि बंदर ऐसा भी कर सकता है।
हालांकि, बंदर ने इसे अपने आक्रामक समझते हुए युवक पर हमला कर दिया। इस इलाके में बंदरों के काटने की घटनाएं आम हैं। इसके कारण कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है, जो बंदरों के हमले से बचने के लिए ऊंची जगहों से गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यह घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इसका जवाब नहीं है।