वन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा 7 फीसदी डीए

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 12:51 AM

article

वन निगम के प्रबंध निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को कई तोहफे प्रदान किए हैं। इसके तहत हिमाचल प्रदेश वन निगम प्रबंधन ने 1600 कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए जारी करने का निर्णय लिया है।

शिमला: वन निगम के प्रबंध निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को कई तोहफे प्रदान किए हैं। इसके तहत हिमाचल प्रदेश वन निगम प्रबंधन ने 1600 कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए जारी करने का निर्णय लिया है।

वन निगम की प्रबंध निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसमें जुलाई से देय 7 फीसदी डीए देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही निगम में तैनात कर्मचारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया है। निगम में खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को भी सहमति दी है। बैठक में इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी 18 कर्मचारियों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इन्हें निगम प्रबंधन की ओर से वन रक्षक के पद पर 10 फीसदी कोटे के तहत प्रमोशन दी जानी है। निगम में कार्यरत 5 टिम्बर वाचरों को भी पदोन्नत किया गया है। इन्हें प्रबंधन ने वन रक्षक के पद पर पदोन्नति दी है।

अनुबंध के आधार पर 22 पदों को भरने और 19 अन्य पद अनुबंध के आधार पर रखने के लिए अनुमति दी है। चिरानी के 60 पद भरने के लिए भी स्वीकृति दी गई है। 5 प्रबंधकों को पदोन्नति देकर राहत प्रदान की है। 58 वन रक्षकों को पदोन्नति देकर फोरैस्ट रेंजर बनाया गया है। इसके साथ ही निगम में लकड़ी की निगरानी के लिए 145 पदों को भरने का मामला भी स्वीकृति के लिए लाया गया है। इस पर शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को पहले ही डीए देने की घोषणा कर दी थी लेकिन सभी बोर्ड व निगमों को अपने स्तर पर कर्मचारियों को डीए देने पर फैसला लेना होता है। लंबे समय से वन निगम के कर्मचारी डीए रिलीज करने की मांग कर रहे थे लेकिन बीओडी की बैठक न होने के कारण यह मामला सिरे नहीं चढ़ पा रहा था।

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए हैं। निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया और प्रबंध निदेशक डा. ललित मोहन सहित अन्य निदेशक मंडल के सदस्य और अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम में एक साथ 58 वन रक्षकों को उप वन राजिक के पद पर पदोन्नत करने पर वन मंत्री, उपाध्यक्ष वन विकास निगम और प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!