वृक्ष लगाओ, दुल्हन ले जाओ...

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 04:45 AM

article

राम कृष्ण अपने पुत्र कारण दुखी हैं क्योंकि उसके खेत में महुआ के काफी पेड़ नहीं हैं। अपने पुत्र की शादी कर वधू घर लाने के लिए कम से कम 10 से 12 वृक्षों की जरूरत है

कौशांबी : राम कृष्ण अपने पुत्र कारण दुखी हैं क्योंकि उसके खेत में महुआ के काफी पेड़ नहीं हैं। अपने पुत्र की शादी कर वधू घर लाने के लिए कम से कम 10 से 12 वृक्षों की जरूरत है। जब तक उसके खेत में इतने महुआ के वृक्ष नहीं हो जाते तब तक बेचारे पुत्रों को इंतजार करना होगा। महुआ बहुत काम का वृक्ष है। कौशांबी के कबाइली लोगों में इसका फूल हरमन प्यारा है। इसमें दवाई बनाने के गुण हैं और गांवों के लोगों में इसकी बहुत मांग है। 

एक स्थानीय किसान बेनी का कहना है कि इलाहाबाद के नजदीक के सारे गांवों में यह महुआ का वृक्ष एक स्टेटस सिम्बल भी है। वहां तो आम कहा जाता है 10 महुआ वृक्ष लगाओ दुल्हन ले जाओ। विवाह, शादियों में इसकी बहुत अहमियत है। इसकी बनी शराब का कोई रंग नहीं होता। विवाह के लिए लड़की-लड़के की ‘मैच मेकिंग’ वृक्षों की संख्या पर निर्भर करती है। 10 का जादुई आंकड़ा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!