जब दुल्हन बोली- अब नहीं करूंगी शादी

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 04:40 PM

article

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मचा जब एक दूल्हा अपनी शादी के दिन ही लगन-मंडप छोड़कर भाग गया।

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मचा जब एक दूल्हा अपनी शादी के दिन ही लगन-मंडप छोड़कर भाग गया।

जानकारी मुताबिक काफी समय तक परिजन उसका इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं लौटा तो दुल्हन के परिजन थाने पहुंच गए। इस बीच दूल्हे के परिजन भी वहां आ गए। काफी देर तक थाने पर ड्रामा चलता रहा। बाद में दुल्हन खुद बोली मुझे शादी नहीं करनी, दूल्हे को जेल भेज दो। 

बताया जा रहा है कि इंदौर के रामबाग की लड़की की शादी धार के नापतौल विभाग से रिटायर के.एल. वर्मा निवासी भक्तामर कॉलोनी के पुत्र विजय से तय हुई थी। शनिवार को धार के राधिका गार्डन में लग्न लगना थे। दुल्हन पक्ष को दूल्हा पक्ष ने धार में ही कार्यक्रम के लिए बुलाया था। यहां का राधिका गार्डन बुक किया था। सारी तैयारियां हो चुकी थी। शुरुआत में दुल्हन पक्ष अपने रिश्तेदारों को दूल्हे की दादी के निधन होने के चलते कार्यक्रम स्थगित होने जैसी बातें कहते रहे लेकिन शनिवार तक भी दूल्हा नहीं लौटा तो सच्चाई बतानी पड़ी।

बाद में दुल्हन पक्ष थाने आ गया और एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। घंटों थाने पर ही बहस चलती रही। वहीं पुलिस ने बताया कि सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के चलते मानहानि का मामला बनता है, जिसके लिए कोर्ट में ही सीधे वाद लगाना पड़ता है। थाने पर कार्रवाई नहीं होती।

अब उससे शादी नहीं करूंगी

थाने पर एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर लंबी बहस के बाद दुल्हन अचानक गुस्से में आई और कहने लगी कि लड़के पर धाेखाधड़ी का केस दर्ज करवाएंगे, इसमें वह जेल तो जाएगा ना कुछ भी हो उसे जेल जाना पड़ेगा। इस पर दूल्हा पक्ष के लोग कहने लगे, अभी वह कहां गया है कुछ पता तो लगने दो। हा़े सकता है वापस आ जाए। दुल्हन ने कहा, अगर वह वापस आ भी गया तो मैं उससे शादी नहीं करूंगी।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!