Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 03:45 AM
छोटे 2 बच्चों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंची एक औरत रात में बच्चों के साथ एक सरां के बाहर लेट गई।
अमृतसर (अरुण): छोटे 2 बच्चों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंची एक औरत रात में बच्चों के साथ एक सरां के बाहर लेट गई। रात्रि 2 बजे के करीब अचानक औरत ने उठकर देखा तो उसकी 7 वर्षीय बच्ची उसके पास नहीं थी। उसके कपड़े नजदीक पड़े मिले। औरत ने नजदीक कंबल में पड़े एक नौजवान को चैक किया तो उसकी लड़़की कंबल में पड़ी मिली जो उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।
खडूर साहिब निवासी बलविन्द्र कौर ने शिकायत में बताया कि वह अपने 8 वर्षीय लड़के और 7 वर्षीय लड़की के साथ 24/25 अप्रैल की रात मंजी हाल में सोई पड़ी थी। रात 2 बजे के करीब आंख खुलने पर उसने देखा कि उसकी लड़की पास में नहीं थी जिसको नजदीक लेटा आरोपी उठाकर ले गया। थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी स्वर्ण सिंह काका पुत्र दलीप सिंह निवासी फतेहगढ़ सभरा फिरोजपुर को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।