Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 05:23 AM
पिछले दो दिन से आसमान में छाए हल्के बादलों की वजह से रात में तापमान बढ़ रहा है। शनिवार रात को मामूली सी बूंदाबांदी भी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले यह 23 डिग्री था।
गुना: पिछले दो दिन से आसमान में छाए हल्के बादलों की वजह से रात में तापमान बढ़ रहा है। शनिवार रात को मामूली सी बूंदाबांदी भी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले यह 23 डिग्री था।
दूसरी ओर दिन में तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। यह 41 से 40 डिग्री पर आ गया। मौसम कार्यालय के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना कम है। पारा 41 डिग्री आसपास ही बना रह सकता है।
रविवार को आसमान में बिखरे-बिखरे बादल छाए रहे। इसकी वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। यह शनिवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। हालांकि इनकी वजह से रात में गर्मी बढ़ रही है।