पत्नी से डरता घर से बाहर रातें काटता था पति, सुबह घर आया तो...! (वीडियो)

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 04:11 PM

फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कालोनी के एक घर में 40-45 वर्षीय महिला की रविवार सुबह लाश पड़ी मिली।

अमृतसर: फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कालोनी के एक घर में 40-45 वर्षीय महिला की रविवार सुबह लाश पड़ी मिली। कत्ल की गई मृतका सुखराज कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह की लाश को इलाका निवासियों ने प्रातःकाल 11 बजे के करीब देखा। 

जानकारी के अनुसार सरपंच हरप्रताप सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना की और घटना की सूचना मिलते ही एस.पी.सीटी-2 केतन पाटिल और चौकी फतेहगढ़ चूड़ियां बाइपास एस.आई. विपन कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव कब्जें में लेकर पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. की कार्रवाई कर दी। 

विपन शर्मा ने बताया कि मृतका का पति एक डेयरी पर काम करता है और उनका लड़का ननिहाल घर रह रहा है। उन्होंने बताया कि महिला दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। मृतका की दिमागी हालत खराब होने के कारण वह अपने पति को पीटती थी और घर से भगा देती थी, जिस कारण वह डेयरी में ही रहने लग पड़ा। जानकारी के अनुसार पति अपनी पत्नी से डरता था जिस कारण वह घर से बाहर रातें काटता था।सुबह मृतका का पति उसे रोटी देने के लिए जाता था।

बीते दिन जब उसने प्रातःकाल घर जाकर देखा तो पत्नी की खून से लथ-पथ लाश पड़ी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!