Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 07:47 PM
आनी खंड की ग्राम पंचायत कमांद के अंतर्गत गांव धरालीजान में 2 भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। घटना में सामू देवी बुरी तरह से घायल हो गई।
आनी : आनी खंड की ग्राम पंचायत कमांद के अंतर्गत गांव धरालीजान में 2 भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। घटना में सामू देवी बुरी तरह से घायल हो गई। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के गहरे निशान हुए हैं। घटना के वक्त घायल सामू देवी घास काट रही थी। महिला को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इस घटना के बाद किसान सभा ने सरकार व वन विभाग से मांग की है कि गांव की इस गरीब महिला को विभाग द्वारा नि:शुल्क मैडीकल उपचार और सहायता उपलब्ध करवाई जाए। सभा के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आनी क्षेत्र में हर माह जंगली जानवरों के हमले बढ़ रहे हंै। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि गांव की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों को पकडऩे के लिए ङ्क्षपजरे लगाए जाएं। इस बारे वन विभाग लुहरी के डीएफओ बीके अग्रवाल ने कहा कि मौके पर वन विभाग के अधिकारी को भेज दिया गया है और घायल महिला सामू देवी के परिजनों को तुरंत सहायता राशि दे दी जाएगी। भालू के हमले पर डीएफओ ने बताया कि जंगली भालुओं के हमले बढ़ रहे हंै, इसलिए ङ्क्षपजरे लगाने का प्रावधान किया जाएगा।
किसान सभा ने निर्णय लिया है कि आनी क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को देखकर 5 मई को आनी मुख्यालय में किसान सभा द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। सभा का कहना है कि इस दौरान भालू व तेंदुए के हमले होने पर भी सरकार चुप रहती है और वन विभाग सोया रहता है, को लेकर रैली निकाली जाएगी, जिसमें किसान सभा व क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।