गजेन्द्र ही नहीं एक और शख्स चढ़ा 'जंतर-मंतर' की आहूती पर

Edited By ,Updated: 28 Apr, 2015 11:03 PM

article

दिल्ली सी.एम. की रैली में किसान गजेन्द्र की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि उसी की तर्ज पर जंतर-मंतर के पास उस वक्त हड़कम्प मच गया

नई दिल्ली: दिल्ली सी.एम. की रैली में किसान गजेन्द्र की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि उसी की तर्ज पर जंतर-मंतर के पास उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक शख्स पेड़ पर चढ़ गया। उसे पेड़ पर देखते ही पुलिस और आसपास मौजूद लोग हरकत में आ गए और तुरन्त उसे नीचे उतारने में लग गए। 
 
करीब 4 पुलिस वाले और कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गए और फिर सीढ़ी की मदद से उस व्यक्ति को नीचे उतारा गया। हालांकि पुलिस के उतारने से पहले व्यक्ति ने काफी देर तक अधिकारियों को परेशान भी किया।
 
डी.सी.पी. नई दिल्ली रेंज विजय कुमार ने बताया कि दोपहर में कुछ कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे थे, तभी आंध्र निवासी एकाएक पेड़ पर चढ़ गया। उसे देख पुलिस हरकत में आई लेकिन उससे पहले ही उसने गले में फंदा डालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। डी.सी.पी. के मुताबिक व्यक्ति थोड़ा मंदबुद्धि है, उसे अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!