मई का पहला विकेंड ऐसा रहेगा आपके लिए, ये है राशिफल

Edited By ,Updated: 04 May, 2015 08:44 AM

article

शुभाशुभ: 03.05.15 रविवार, चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र में, भाग्यांक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

शुभाशुभ: 03.05.15 रविवार, चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र में, भाग्यांक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

दैनिक उपाय: सौभाग्य प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के कच्छप अवतार पर आम चढ़ाकर गरीब बच्चों को दान करें ।

मेष: व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजक प्रवृत्तियां रहेंगी। घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृष: नई योजनाएं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा। पिता से लाभ होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मिथुन: बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। हताशा से उभरेंगे। अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। अध्यन में रुची बढेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: नए संबंध को लेकर अधिक भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध व वाणी पर संयम रखें।  

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

सिंह: व्यापार विस्तृतिकरण व धन आयोजन होगा। व्यावसायिकों को इम्प्लाइज से लाभ होगा। धनप्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। अच्छे खानपान से खुशी मिलेगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

कन्या: वस्त्र व अभूषणों की खरीदारी आनंददायी रहेगी। कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से मन आनंदित रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: प्रोपर्टी संबंधित दस्तावेज हेतु सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार होगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 0730 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: गृहस्थी से कलह समाप्त होगी। स्थिर संपत्ति से जुडे मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। मानसिक व्यग्रता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

धनु: वाणी पर संयम रखने से मनमुटाव टलेगा। दिन भर आध्यात्मिक विचारों में मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: कार्यों में विघ्न आएंगे। गृहस्थ जीवन में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। इश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मीन: व्यावसायिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!