Edited By ,Updated: 04 May, 2015 05:22 AM
बिलासपुर के एक गांव की 12 वर्षीय लड़की को जब उसके परिजन पेट की किसी बीमारी को दिखाने के लिए अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि....
यमुनानगर (त्यागी): बिलासपुर के एक गांव की 12 वर्षीय लड़की को जब उसके परिजन पेट की किसी बीमारी को दिखाने के लिए अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह 7-8 माह की गर्भवती है। जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसनेे बताया कि उनके ही परिवार के 2 लड़कों ने उससे दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है इन लड़कों की उम्र भी 12 और 13 वर्ष है। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाया और दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। लड़की को ट्रामा सैंटर में भर्ती करवाया गया है।