Edited By ,Updated: 05 May, 2015 01:09 AM
गांव फतेहपुर चंदीला स्थित एक मकान में रात के समय नाबालिग लड़की को अकेला देख उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक घुस आया।
फरीदाबाद(सूरजमल):गांव फतेहपुर चंदीला स्थित एक मकान में रात के समय नाबालिग लड़की को अकेला देख उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक घुस आया। तभी आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की ने आपबीती बता दी। लड़की के पिता की शिकायत पर थाना एनआईटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव फतेहपुर चंदीला में रहने वाले हेतराम ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहता है। वह एक कंपनी में काम करता है। जबकि उसकी 16 साल की बेटी कोमल (दोनों नाम बदले हुए) एक स्कूल में पढ़ रही है। गत वीरवार को उसके पड़ोस में शादी थी। जिसमें उसका बड़ा बेटा और बेटी कोमल गए हुए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य सो गए थे। खाना खाने के बाद कोमल तो घर लौट आई। लेकिन उसका बेटा वहीं पर रुक गया था। घर आने के बाद कोमल बाहरी हिस्से में बने कमरे में आकर सो गई। वह गलती से दरवाजा बंद करना भूल गई थी।
उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उधमसिंह कोमल के कमरे में घुस आया। उसने आते ही सोती हुई लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। नींद खुलते ही कोमल ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया और उसके साथ बलात्कार करने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद कोमल सहमी हुई नजर आ रही थी। गतदिवस पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में बता दिया। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी।