वास्तु की चाबी से खोलें बेडरूम में रोमांस और प्रेम का दरवाजा

Edited By ,Updated: 05 May, 2015 11:24 AM

article

अक्सर पति-पत्नी के बीच न चाहते हुए भी मामूली बात को लेकर तनाव हो जाता है। जो बातें हंसी-मजाक में टाली जा सकती हैं वह भी विवाद का रूप ले लेती है। इस लड़ाई-झगड़े में वास्तु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु की चाबी से खोलें बेडरूम में रोमांस और...

अक्सर पति-पत्नी के बीच न चाहते हुए भी मामूली बात को लेकर तनाव हो जाता है। जो बातें हंसी-मजाक में टाली जा सकती हैं वह भी विवाद का रूप ले लेती है। इस लड़ाई-झगड़े में वास्तु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

वास्तु की चाबी से खोलें बेडरूम में रोमांस और प्रेम का दरवाजा
 
*  बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। सुबह सवेरे सूर्य की किरणें बेडरूम में अपनी रोशनी बिखेरे तो यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य के प्रति बेहतर रहता है। 
 
* मुख्यद्वार की ओर पैर करके न सोएं।
 
* सुखी दांपत्य जीवन के लिए शयनकक्ष में दो गमले रखें। 
 
* धन की कमी को दूर करने के लिए चावल के कुछ दानें किसी बर्तन अथवा सजावटी शो पीस में डालकर बेडरूम में रखें।
 
* दंपत्ति में लड़ाई-झगड़ा रहता हो तो सिरेमिक पॉट में लाल रंग की दो मोमबत्तियां  जलाएं।
 
*  बेडरूम को खूब सजा संवार कर रखें, वहां गंदगी न फैलाएं रखें। इससे माहौल खुशनुमा बना रहता है।
 
* प्यार की डोर को मजबूत करने के लिए सिरेमिक की बनी विंड चाइम्स लगाएं।
 
* बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल खिड़की अथवा बैड के सामने न रखें।
 
* बैड के अतिरिक्त अन्य फर्नीचर धनुषाकार, अर्धचन्द्राकार या वृत्ताकार न लें, इससे घर में अनचाहे रोग उत्पन्न होते हैं। पारिवारिक सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती रहती हैं।
 
* बेडरूम में वो चित्र लगाएं जिससे मन को खुशी मिले बजाय की युद्ध, लड़ाई, डूबते सूर्य, मृत व्यक्ति या पशुपक्षियों के चित्र। इन चित्रों से नेगेटिवटी बढ़ती हैं।
 
* बेडरूम का पेंट हल्के रंग का होना चाहिए। एक ही रंग का पेंट सारे बेडरूम में होना चाहिए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!