एक्शन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फिर आएंगे जनता के बीच

Edited By ,Updated: 05 May, 2015 04:42 PM

article

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर प्रदेश की जनता के बीच होंगे। प्रदेश की जनता से जनसंपर्क के लिए हुड्डा ने जींद के कंडेला गांव को ही चुना है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर प्रदेश की जनता के बीच होंगे। प्रदेश की जनता से जनसंपर्क के लिए हुड्डा ने जींद के कंडेला गांव को ही चुना है। वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दों को लेकर कंडेला से ही अपनी यात्रा की शुरुआत की थी और अब एक बार फिर संघर्ष के लिए कंडेला को ही चुना है।

रोहतक में इसका ऐलान करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानकारी दी कि जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश के बड़े गांवों, कस्बों और शहरों में जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। इस दौरान जनता को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां और मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। आगामी कार्यक्रम की घोषणा 31 मई को ही की जाएगी।

हुड्डा ने फसलों को हुए नुकसान के लिए करवाई गई विशेष गिरदावरी पर भी सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से कुल 14 सवाल भी पूछे। प्रैस कांफ्रेंस के दौरान विधायक आनंद सिंह दांगी, कुलदीप शर्मा व रघुबीर कादियान भी मौजूद रहे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!