संकष्टी चतुर्थी पर गणपति देंगे कर्ज से छुटकारा- पढ़ें राशिफल

Edited By ,Updated: 07 May, 2015 09:42 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 07.05.15 गुरुवार चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभ रंग स्लेटी, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 07.05.15 गुरुवार चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभ रंग स्लेटी, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

उपाय: दूर्वा हाथ में लेकर “ॐ गणनाथाय पर्वतिपुत्राय ऋणनाशम् करोतु मे” मंत्र जाप करें तत्पश्चा दूर्वा गणेश जी के सिर पर चढाएं।
मेष: दिन प्रतिकूल है। खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें। बदहज़मी के संकेत हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। खर्च भी ज्यादा होगा। पारिवारिक कनिष्ठों को सपोर्ट दें।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृष: असरदार लोगों कि संगत होगी। प्रेमी से मिलेंगे। पारिवारिक शांति व उत्साह बना रहेगा। असमंजस वश मुनाफे में अड़चने आएंगी। अनुभवी जन से सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मिथुन: ऑफिशियल कार्यों में सावधानी बरतें। कहासुनी हो सकती है अतः बहसबाजी से बचें। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कर्क: समय सामान्य है। लव अफेयर्स में सक्सेस मिलेगी। लॉन्ग लास्टिंग रिश्तों में ईमानदारी रखें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
सिंह: हार्डवर्क का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर संग शाम की स्पेशल डेट सक्सेस्फुल होगी। लेन-देन के कारण टेंशन व बहस होगी। रेपुटेशन बिगड़ने का चान्स है।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कन्या: लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार लोगों पर खर्च होगा। जीवन दिशा नया मोड़ लेगी। फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी के पेपर्स हेतु सजग रहें।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। घर-गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ प्रोब्लेम्स का हल निकलेगा। खास परिचित व्यक्ति से बिजनेस में प्रोफिट होगा। दिन भर ऐक्टिव रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
वृश्चिक: मेहनत से संतोष मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी संग समय बिता पाएंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 
 
धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढेंगी। अनुभवी व्यक्ति कि कंपनी से लाभ उठाएंगे। स्टूडेंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा। हेल्थ की चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मकर: छुटपुट झगड़े सिर उठाएंगे। सूझबूझ से मेटर्स जल्द सुलझेंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। व्यवहार में सुधार से फायदा होगा। लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कुंभ: ऑफिशियल काम में फायदा होगा। स्टुडेंटस् को बेहतर परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बटाएंगे। असरदार लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मीन: इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। खाने-पीने का प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनेगा। सहयोगी काम में मदद करेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!