प्रेम प्रसंग: कुएं में कूदे देवर-भाभी

Edited By ,Updated: 07 May, 2015 06:28 AM

article

गांव भुरजट में मंगलवार रात्रि को देवर-भाभी ने कुएं में कूदकर एक साथ जान देने का प्रयास किया। रात्रि को लगभग...

महेंद्रगढ़(दिनेश): गांव भुरजट में मंगलवार रात्रि को देवर-भाभी ने कुएं में कूदकर एक साथ जान देने का प्रयास किया। रात्रि को लगभग 10 बजे 35 वर्षीय ममता पत्नी सुनील एवं 22 वर्षीय रविन्द्र पुत्र महिपाल एक साथ कुएं में केबल के साथ लटक गए। संतुलन नहीं बनने के कारण दोनों कुएं में नीचे गिर गए। परिजनों द्वारा रात्रि 10.45 पर पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को कुएं से निकलवाकर सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. रोहतक के लिए रैफर कर दिया।

महिला एवं युवक के मध्य देवर-भाभी के रिश्ते के अलावा जीजा-साली का रिश्ता भी है। युवक महिला का पड़ोसी है। लोग मामले को प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी देख रहे हैं। गांववासियों द्वारा मामले के बारे में मुंह नहीं खोलने तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण मामला स्पष्ट नहीं हो रहा है। दोनों के परिवार में किसी तरह की अनबन के बारे में भी नहीं बताया जा रहा। दोनों को एक साथ देखने की चर्चा भी चल रही है। परिजनों द्वारा किसी तरह के बयान नहीं देने एवं गांववासियों द्वारा कुछ भी नहीं बताने के कारण पुलिस भी जानकारी देने में असमर्थ हो रही है।

गंभीर रूप से घायल महिला एवं युवक द्वारा होश में आने के बाद बयान देने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही घायलों को सामान्य अस्पताल महेन्द्रगढ़ पहुंचाया। जांच अधिकारी बयान लेने के लिए रोहतक गया हुआ है। जिस तरह के बयान आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!