Edited By ,Updated: 23 May, 2015 02:04 AM
मोगा नजदीकी गांव घल्लकलां निवासी एक नव विवाहिता लड़की ने अपने ससुरा पर कथित रूप से छेड़छाड़ करने का दोष लगाया...
मोगा: मोगा नजदीकी गांव घल्लकलां निवासी एक नव विवाहिता लड़की ने अपने ससुरा पर कथित रूप से छेड़छाड़ करने का दोष लगाया है। इस संबंध में थाना सदर मोगा द्वारा पीडित महिला निवासी मोगा के बयानों पर उसके ससुराल गुरमेल सिंह निवासी घल्लकलां के खिलाफ छेड़छाड़ के दोषों तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच सहायक थानेदार अमरजीत सिंह द्वारा की जा रही है और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता ने कहा कि उसका विवाह 10 जनवरी 2015 को घल्लकलां निवासी हरजिंदर सिंह के साथ धार्मिक रीति रिवाजों के साथ हुआ था, उसने कहा कि 4 फरवरी को जब वह सुबह चाय बनाने लगी तो उसके ससुर ने उसके साथ कथित छेड़छाड़ की लेकिन मैं शर्म की मारी चुप कर गई। उसने कहा कि इस उपरांत फिर मेरे साथ छेड़छाड़ की गई और मेरे साथ अश्लील बातें की गई व उसने यह भी दोष लगाया कि उसका ससुर उस पर कथित रूप से गलत नजर रखता था।
उसने कहा कि मैंने इस बारे अपने पति को बताने के अलावा अपने माता-पिता को भी बताया और पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे है तांकि सच्चाई सामने आ सके। कथित दोषी की गिरफ्तारी बाकी है।
-------