Edited By ,Updated: 23 May, 2015 05:13 AM
गांव फरमाणा निवासी एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर...
खरखौदा(पंकेस): गांव फरमाणा निवासी एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फरमाणा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात को वह अपने घर में सो रही थी इसी दौरान सुनील उसके घर में घुस आया ओर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।