Edited By ,Updated: 24 May, 2015 05:16 AM
गांव फिरोजपुर कलां में रहने वाले एक युवक ने अपनी सगी भाभी को डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बना लिया।
फरीदाबाद: गांव फिरोजपुर कलां में रहने वाले एक युवक ने अपनी सगी भाभी को डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता ने पति को घटना के बारे में बताया तो वह भी अपने भाई का सहयोग करने लगा। जिसके बाद आरोपी आए दिन पीड़िता से बलात्कार करने लगा। इसके अलावा ससुराल के अन्य लोग कार और नकदी के लिए उसे परेशान कर रहे है। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी। थाना सैक्टर-55 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गांव फिरोजपुर कलां में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह इसी गांव में रहने वाले कृष्ण के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी कुछ दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके ससुराल वाले शुरू से ही खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। घर बसाने के लिए वह सहती रही। लेकिन बात बढ़ जाने पर उसने मायके वालों को बता दिया। मायके वालों ने मांग को पूरा करने में अपनी असमर्थता जता दी।
उसी दौरान एक दिन उसके घर में अकेला देख उसके देवर ने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाद में उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह भी उस पर अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जिसके बाद उसके देवर की हिम्मत और बढ़ गई और उसने आए दिन उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पति कृष्ण, सास भगवती, देवर विकल और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।