Edited By ,Updated: 25 May, 2015 12:49 AM
iPhone 6 और 6 Plus एप्पल का अब तक का सबसे बेहतर और लोकप्रिय स्मार्टफोन है। iPhone 6 में 4.7 इच तो iPhone 6 Plus में दी गई 5.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले के कारण इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना मुश्किल है।
iPhone 6 और 6 Plus एप्पल का अब तक का सबसे बेहतर और लोकप्रिय स्मार्टफोन है। iPhone 6 में 4.7 इच तो iPhone 6 Plus में दी गई 5.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले के कारण इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना मुश्किल है। क्योंकि हर बार किसी फंक्शन का चयन करने के बाद बैक जाने में परेशानी होती है, जो iPhone की स्क्रीन के सबसे उपर बाई तरफ है। पर अब नहीं क्योंकि आ गया है Halo Back।
Halo Back एक प्रकार का स्क्रीन प्रोटेक्टर है जो यूजर के iPhone के होम बटन के बाई तरफ बैक बटन का सपोर्ट देता है। इस स्मार्ट स्क्रीन प्रोटेक्टर को Kickstarter द्वारा बनाया गया है और इसे iPhone 6 पर ठीक वैसे ही लगाया जाता है जिस तरह आम स्क्रीन प्रोटेक्टर को लगाया जाता है। Kickstarter की वेबसाइट पर यह 17 डाॅलर में उपलब्ध है।