इंग्लैंड में बैठे पंजाबी भार्इ-बहन की मदद करने वालों को मिलेगा लाखों का इनाम!

Edited By ,Updated: 25 May, 2015 05:03 PM

article

इंग्लैंड से भारत आकर लापता हुए एन. आर. आई. रणजीत सिंह के इंग्लैंड बैठे बेटे और बेटी ने पिता का सुराग ..

जालंधर /लंदनः इंग्लैंड से भारत आकर लापता हुए एन. आर. आई. रणजीत सिंह के इंग्लैंड बैठे बेटे और बेटी ने पिता का सुराग देने वाले को 10 हजार पौंड की बजाए अब 25 हजार पौंड देने का ऐलान किया है।
 
रणजीत सिंह के बेटे ज्ञान पवार और बेटी एेमा पवार ने सोशल साइट फेसबुक पर अपने पिता की एक तस्वीर भी अपलोड की है। एंबेसी लगातार जालंधर पुलिस से रंजीत को लेकर बात कर रही है और रणजीत सिंह की खोज कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है रणजीत सिंह का दोस्त बलदेव सिंह दियोल भी 12 फरवरी को भारत आया था लेकिन 15 मई को वह वापस चला गया। उसने वापस जाकर परिवार को यह ही बताया कि रणजीत सिंह वहां से चंडीगढ़ जाने की बात कह कर चला गया। रणजीत सिंह मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है और  जालंधर अपने घर को छोड़ कर चंडीगढ़ जाने की बात अजीब है। अमृतसर एयरपोर्ट की जांच से साफ़ है कि रणजीत सिंह भारत आया था। 
 
एयरपोर्ट पर बलदेव सिंह ही उसे लेने गया था और अमृतसर से वह फगवाड़ा गए। यहां आने पर ही बलदेव सिंह का फ़ोन बंद हो गया। पुलिस को शक है रणजीत सिंह के गायब होने में बलदेव सिंह का हाथ हो सकता है। पुलिस ने बलदेव सिंह के चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!