Edited By ,Updated: 26 May, 2015 12:14 PM
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक ये झटके लगभग 10 सेकेंड तक आते रहे।
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक ये झटके लगभग 10 सेकेंड तक आते रहे।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर आए। फिलहाल अभी तक कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद बार-बार भूस्खलन हो रहा है। पिछले महीने आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में नेपाल में आठ हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।