राशिफल: भौम दुर्गाष्टमी पर किस राशि को देवी देंगी सफलता की सौगात

Edited By ,Updated: 26 May, 2015 12:24 PM

article

दैनिक शुभाशुभ: 26.05.15 मंगलवार, चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभदिशा पूर्वोत्तर, शुभरंग पीला, शुभसमय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 26.05.15 मंगलवार, चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभदिशा पूर्वोत्तर, शुभरंग पीला, शुभसमय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

विशेष उपाय: जायफल हाथ में लेकर “महाबलाऽद्रिनिलया महिषासुरमर्दिनी मधुकैटभसंहर्त्री मधुरापुरनायिका” मंत्र का जाप करते हुए जायफल देवी मंदिर में चढाएं।

मेष: उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रेशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिज़नेस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: शुभ समाचार मिलेंगे। निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: अहम फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। पुराने दोस्त संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कन्या: मन आध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का कोई स्थायी सोर्स भी बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: मार्च एंडिंग है ऑफिशियल अकाउंट्स को अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल व दिमाग में संतुलन बैठेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। कानूनी समस्या सताएगी। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। तामझाम से दूर रहेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। आर्थिक समस्या के संकेत हैं। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

नोट: विशेष उपाय हेतु उपयोग में लिया हुआ मंत्र रुद्रमाल तंत्र अंतर्गत चामुण्डेश्वरी अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र से लिया गया है।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!