Edited By ,Updated: 26 May, 2015 01:46 AM
महाराष्ट्र में ठाणे के गणेशपुरी इलाके में एक व्यक्ति को भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।...
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे के गणेशपुरी इलाके में एक व्यक्ति को भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गणेशपुरी थाने के सहायक थाना प्रभारी जी के मातोंडकर ने आज यहां बताया कि शनिवार की रात को पीड़िता, उसका पति और आरोपी गांव में एक हल्दी समारोह में शामिल हुए थे।
समारोह के बाद आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसका पति वापस चला गया है। उसकी बात पर भरोसा करके वह अकेली घर चल दी। आरोपी ने उसका पीछा किया और काजूपाडा-वाडाचा पाडा के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की पीड़िता को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।