युकां की पदयात्रा राजनीतिक हथकंडा नहीं : विक्रमादित्य

Edited By ,Updated: 29 May, 2015 12:38 PM

article

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस की तरफ से केन्द्र सरकार के किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध पदयात्रा निकालना कोई राजनीतिक हथकंडा नहीं है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस की तरफ से केन्द्र सरकार के किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध पदयात्रा निकालना कोई राजनीतिक हथकंडा नहीं है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की तरफ से दिए गए बयान को तथ्यों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बागवानों एवं किसानों के पक्ष में पदयात्राएं निकाल रही है।

युकां अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर को युवा कांग्रेस की आलोचना करने की बजाय किसानों व बागवानों के हितों के लिए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक के माध्यम से गरीब किसानों से भूमि छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए देने का षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के अलावा अपना आन्दोलन जारी रखेगी। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार के हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम खोलने के निर्णय की सराहना की।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!