अश्लील वीडियो बनाकर महिला से करता रहा रेप

Edited By ,Updated: 29 May, 2015 05:53 AM

article

घरेलू विवाद के चलते पति से अलग रह रही महिला का अश्लील वीडियो बनाकर एक आरोपी पिछले 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और...

रेवाड़ी(वधवा): घरेलू विवाद के चलते पति से अलग रह रही महिला का अश्लील वीडियो बनाकर एक आरोपी पिछले 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान महिला बीती शाम पुलिस थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। खोल क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह कुछ माह से रेवाड़ी के मधु विहार मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रही थी। मधु विहार में उसकी मुलाकात उमेश कुमार नाम के एक युवक से हो गई। उसने उसे शादी का झांसा दिया।

विवाहित उमेश अक्सर उसके घर आने लगा। इसी दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला द्वारा विरोध करने पर उमेश ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 3 दिन पूर्व भी उमेश महिला के घर पहुंचा था और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बीती शाम महिला ने सिटी पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जांच कर रही हीरामणी ने बताया कि आरोपी उमेश की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!