ब्लेटर का समर्थन नहीं करेंगे न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और कनाडा

Edited By ,Updated: 29 May, 2015 11:20 AM

article

अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के नए अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया ..

ज्यूरिख: अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के नए अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और कनाडा ने निर्वतमान अध्यक्ष सैप ब्लेटर का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है।   

 
चुनाव से पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से फीफा के कुछ बड़े उच्चाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद इस वैश्विक संस्था में आए तूफान के बाद इन देशों ने ब्लेटर का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। इससे पहले यूरोपीय फुटबाल संघों ने भी शुक्रवार को होने वाले कांग्रेस और नए अध्यक्ष के चुनाव को बाद में कराने की बात कह इसका बायकाट करने की धमकी दी है। वहीं दूसरी तरफ एशियाई फुटबाल संघ(एएफसी) खुलेआम ब्लेटर के समर्थन में उतर गया है जबकि फ्रेंच फेडरेशन ने भी ब्लेटर का समर्थन करने की बात कही है। 
 
ब्लेटर पांचवीं बार फीफा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे जहां उनका सामना जार्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन से होगा। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में अमेरिकी और स्विस जांच एजेंसियों ने एक बड़ा अभियान चलाकर फीफा के सात उच्च पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसमें महासंघ के 2 उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। गिरफ्तार पदाधिकारियों का प्रत्यर्पण अमेरिका को किया जा सकता है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फीफा ने इन सातों अधिकारियों की फुटबाल संबंधी सभी प्रकार की क्रियाकलापों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वर्ष 2018 और 2022 के फुटबाल विश्वकप आयोजन की जिम्मेदारी क्रमश: रूस और कतर को दिए जाने की भी जांच की जाएगी। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!