Edited By ,Updated: 02 Jun, 2015 12:35 AM
दहेज में लाखों की नकदी और जेवरात की मांग पूरी न कर पाने पर नेहरू ग्राउंड इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने...
फरीदाबाद(रजत) : दहेज में लाखों की नकदी और जेवरात की मांग पूरी न कर पाने पर नेहरू ग्राउंड इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नेहरू ग्राउंड इलाके में रहने वाली अराधना ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह इसी इलाके में रहने वाले सुमित पाल के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मायके वालों ने काफी कुछ दिया था। लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। शुरू में तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।
लेकिन समय बीतने के साथ ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। घर बसाने के लिए वह सहन करती रही। तानों से बात न बनते देख ससुराल वालों ने दहेज में लाखों की नकदी और जेवरात की मांग शुरू कर दी। मायके वालों ने मांग को पूरा करने में अपनी असमर्थता जता दी। जिससे नाराज होकर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसके पति
सुमित और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।