Edited By ,Updated: 03 Jun, 2015 12:04 PM
एच.पी.सी.ए. का चौथी बार अध्यक्ष बनने पर संसदीय क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर का कार्यकर्त्ताओं ने जमकर स्वागत किया।
हमीरपुर: एच.पी.सी.ए. का चौथी बार अध्यक्ष बनने पर संसदीय क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर का कार्यकर्त्ताओं ने जमकर स्वागत किया।
इस मौके जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया है फिर चाहे रेलवे के सर्वेक्षण की बात हो या फिर फोन लेन की। उन्होंने कहा कि प्रैस नोट से विकास नहीं होता बल्कि अधिकारियों और मंत्रियों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जूते घिसाने पड़ते हैं और उन्हें ऐसा करने में कोई शर्म नहीं आती।