Edited By ,Updated: 23 Jun, 2015 10:14 AM
श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर की पंजाब आयुष प्रवेश परीक्षा-2015 (पी.ए.ई.टी.) के आज घोषित ..
होशियारपुर : श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर की पंजाब आयुष प्रवेश परीक्षा-2015 (पी.ए.ई.टी.) के आज घोषित परिणाम में समाना (जिला पटियाला) के कुणाल टूटेजा ने 800 में से 628 अंक हासिल कर देश भर में पहला स्थान हासिल किया।
लुधियाना की सुनिधि सिंगला 580 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा फाजिल्का की अंकिता धूरिया व जिला गुडग़ांव (हरियाणा) की भारती वत्स 564 अंक हासिल कर देश भर में तीसरे स्थान पर रहीं।
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के.पी. सिंह ने पंजाब केसरी को बताया कि पंजाब में बी.ए.एम.एस. की 660 सीटों व बी.एच.एम.एस. की 220 सीटों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पी.ए.ई.टी. का आयोजन बीते कल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद्मश्री प्रो. ओम प्रकाश उपाध्याय की देखरेख में किया गया था। 880 सीटों के लिए कुल 1654 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।