अनचाहे संकटों का साया मंडराता रहता है ऐसे घर पर

Edited By ,Updated: 24 Jun, 2015 12:52 PM

article

अपने खूबसूरत घर का सपना हर कोई देखता है। जिसमें वह खुशी-खुशी अपने घर- परिवार के साथ जीवन निर्वाह कर सके। घर चाहे जितना भी आलीशान,

अपने खूबसूरत घर का सपना हर कोई देखता है। जिसमें वह खुशी-खुशी अपने घर- परिवार के साथ जीवन निर्वाह कर सके। घर चाहे जितना भी आलीशान, शानदार, बेजोड़ और अकल्पनीय सुख-सुविधाओं से संपन्न हो अगर वह शास्त्रों के अनुसार सही स्थान पर न बना हो तो घर पर अनचाहे संकटों का साया मंडराता रहता है। परिवार के सदस्य जितने भी प्रयत्न कर लें सुख नहीं भोग सकते। भविष्य पुराण के अनुसार कुछ ऐसे स्थान बताए गए हैं जहां घर नहीं बनाना चाहिए-  

1. नगर के द्वार पर घर न बनाएं। यह वह स्थान होता है जहां से शहर की सीमा समाप्त होती है या आरंभ होती है। शहर के बाहर बसे घर में चोर, डाकू की संभावना तो बनी ही रहती है साथ में कोई भी संकट आने पर मदद प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

2. वास्तु के अनुसार चौक-चौराहे पर घर बनाना अप्रकृतिक अपादाओं को खुला न्यौता देना है। घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भविष्य पुराण के मतानुसार चौक या चौराहे पर हमेशा हलचल बनी रहती है। जिससे की घर में अशांति का माहौल बना रहता है।

3. जिस स्थान पर यज्ञ किए जाते हैं। उसके पास घर न बनाएं क्योंकि नियम है कि यज्ञशाला में अथवा उसके समीप भी सोना नहीं चाहिए। ये स्थान बहुत ही शुद्ध एवं पवित्र माने जाते हैं। 

4. जिस स्थान पर शिल्पकार रहते हों उस स्थान पर अधिक मात्रा में ध्वनी प्रदूषण फैलता है। जिससे नकारात्मर ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। ऐसे स्थान के पास भी घर नहीं बनाना चाहिए।

5. जिन स्थानों पर जुआ खेला जाता है या मांस-मदिरा बेचे एवं खाए पीए जाते हैं ऐसे स्थानों पर घर बनाना तो दूर वहां से निकलना भी भविष्य को अंधकार में ले जाता है। इन स्थानों पर अनैतिक कार्य होते हैं। जिसका दुष्प्रभाव घर-परिवार पर पड़ता है।

6. जिस स्थान पर ढोंगी अथवा किसी ऊंचे औहदे पर काम करने वालों के नौकर रहते हों ऐसे स्थान पर रहने से आपको जान-माल की हानि कभी भी हो सकती है।

7. मंदिर के मार्ग में घर लेने से वहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस वजह से घर में शांति का वातावरण स्थापित नहीं हो पाता हमेशा शोर मचा रहता है। बीमार लोग स्वस्थ होने की इच्छा से मंदिर जाते हैं उनके बैक्टीरिया-वायरस का प्रभाव घर पर भी हो सकता है। 

8. किसी भी ऊंचे पद वाले अधिकारी के घर के समीप अपना घर न बनाएं। उन पर आई आपत्ति का प्रभाव आपके घर परिवार पर भी पड़ेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!