राशिफल: इस वीकेंड सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किस राशी को दे रहा है लाभ

Edited By ,Updated: 27 Jun, 2015 02:47 PM

article

शुभाशुभ: 28.06.15 रविवार, चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र में, भाग्यांक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 6 तक।

शुभाशुभ: 28.06.15  रविवार, चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र में, भाग्यांक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 6 तक।
 
नोट: इस सनडे सूर्यदेव राहु के नक्षत्र आर्द्रा में विचरित हैं तथा राहु अभी अपनी उच्च राशी कन्या को भोग रहा हैं जो धनु व मीन राशी हेतु लाभदायक रहेगा।  
 
दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक लाभ हेतु भैरव मंदिर में सूजी का हलवा चढ़ाएं।
 
मेष: व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजक प्रवृत्तियां रहेंगी। घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृष: नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा। पिता से लाभ होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मिथुन: बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। हताशा से उभरेंगे। अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। अध्यन में रुची बढेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कर्क: नए संबंध को लेकर अधिक भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध व वाणी पर संयम रखें।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
सिंह: व्यापार विस्तृतिकरण व धन आयोजन होगा। व्यावसायिकों को इम्प्लाइज से लाभ होगा। धनप्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। अच्छे खानपान से खुशी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
कन्या: वस्त्र व अभूषणों की खरीदारी आनंददायी रहेगी। कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से मन आनंदित रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
तुला: प्रोपर्टी संबंधित दस्तावेज खो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार होगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृश्चिक: गृहस्थी से कलह समाप्त होगी। स्थिर संपत्ति से जुडे मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। मानसिक व्यग्रता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
धनु: वाणी पर संयम रखने से मनमुटाव टलेगा। दिन भर आध्यात्मिक विचारों में मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
मकर: कार्यों में विघ्न आएंगे। गृहस्थ जीवन में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कुंभ: मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। इश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मीन: व्यावसायिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुखशांति छाई रहेगी। मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!