Edited By ,Updated: 28 Jun, 2015 09:16 AM
अपने भाई के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बरमाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी।
बिलासपुर : अपने भाई के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बरमाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी निहारखंड वासला ने 18 जून को अपने भाई को दराट से हमला कर घायल कर दिया था। शिकायतकत्र्ता ने आरोपी के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उधर, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन चल रही है।