पढि़ए प्यार में पागल इस खूबसूरत लड़की का ब्वॉयफ्रेंड ने क्या किया हाल?

Edited By ,Updated: 29 Jun, 2015 07:10 PM

article

प्यार में पागल एक खूबसूरत लड़की की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने इस कदर उसकी हत्या की कि वह कभी सोच भी नहीं सकती थी। मुंबई के रहने वाले प्रसाद सावंत और एकता ने शादी न हो पाने की वजह से साथ सुसाइड करने का फैसला किया

मुंबई: प्यार में पागल एक खूबसूरत लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसी मौत दी कि वह कभी सोच भी नहीं सकती थी। मुंबई के रहने वाले प्रसाद सावंत और एकता ने शादी न हो पाने की वजह से एक साथ सुसाइड करने का फैसला किया लेकिन लड़की के वहां पहुंचने पर लड़के ने उसका मर्डर कर दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार एक इवेंट कंपनी में मैनेजर प्रसाद सावंत (26) और एकता तलवाडकर (24) के बीच पिछले 11 साल से अफेयर था। एकता खुद भी एक बड़ी ट्रेवल कंपनी में काम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एकता का परिवार इस शादी के खिलाफ था।

इसके बाद प्रसाद और एकता ने सुसाइड करने का प्लान बनाया। रविवार शाम 7.15 बजे प्रसाद और एकता मिले। लेकिन सुसाइड करने से पहले प्रसाद ने चाकू से एकता का गला काट दिया और खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रसाद करीब पंद्रह दिन पहले ही एकता का मर्डर करना चाहता था और इसके लिए वह चाकू लेकर घूम रहा था। एकता के परिवार का कहना है कि प्रसाद उन्हें कतई पसंद नहीं था क्योंकि वह बहुत शराब पीता था। पुलिस ने भी कहा है कि एकता का मर्डर करते वक्त भी प्रसाद नशे में था। वहीं पुलिस ने प्रसाद को अरेस्ट कर उस पर धारा 302 लगाई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!