Edited By ,Updated: 30 Jun, 2015 10:02 AM
सदर पुलिस ने पड्डल में एक राहगीर से 515 ग्राम चरस और 508 ग्राम अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
मंडी : सदर पुलिस ने पड्डल में एक राहगीर से 515 ग्राम चरस और 508 ग्राम अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआई राम लाल ने कुछ पुलिस जवानों के साथ नाका लगा रखा था और इस दौरान रूपदास पुत्र धर्मी देवी निवासी समालग डाकघर थल्टूखोड़ को तलाशी के लिए शक के आधार पर रोका गया तो उससे 515 ग्राम चरस और 508 ग्राम अफीम बरामद हुई।
एसपी मंडी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।