Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 03:20 AM
सौर ऊर्जा से संचालित विमान सोलर इंपल्स-2 ने लगातार उड़ान का विश्व रिकार्ड बनाया है। वह 120 घंटों की उड़ान भरकर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह हवाई द्वीप (होनोलुलु) में उतरा।
होनोलुलु : सौर ऊर्जा से संचालित विमान सोलर इंपल्स-2 ने लगातार उड़ान का विश्व रिकार्ड बनाया है। वह 120 घंटों की उड़ान भरकर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह हवाई द्वीप (होनोलुलु) में उतरा। इससे पहले का रिकॉर्ड 76 घंटों का था।
विश्व भ्रमण पर निकले पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा से संचालित विमान सोलर इंपल्स ने आठवें चरण के तहत सोमवार को जापान से हवाई के लिए उड़ान भरी थी।