UPSC के नतीजे घोषित, पहले पांच में से चार स्थानों पर लड़कियां काबिज

Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 04:58 PM

article

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज घोषित किए गए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में दिल्ली की शारीरिक रूप से निशक्त आईआरएस अधिकारी इरा सिंघल ने

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज घोषित किए गए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में दिल्ली की शारीरिक रूप से निशक्त आईआरएस अधिकारी इरा सिंघल ने पहला स्थान हासिल किया और उनके साथ ही शीर्ष चार स्थानों पर महिलाओं का कब्जा रहा। यूपीएससी द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार 29 साल की इरा सिंघल ने सामान्य श्रेणी में पहला, केरल की रहने वाली रेणु राज ने दूसरा और दिल्ली की ही एक और भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी निधि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

दिल्ली की रहने वाली एक और महिला वंदना राव ने चौथा स्थान हासिल किया जबकि आईआरएस (आयकर कैडर) अधिकारी सुहर्ष भगत ने पांचवां स्थान हासिल किया।  यूपीएससी के अनुसार विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1,236 उम्मीदवारों की सिफारिश की गयी है जिनमें 590 सामान्य श्रेणी, 354 अन्य पिछड़ा वर्ग, 194 अनुसूचित जाति और 98 अनुसूचित जनजाति के हैं।  

इरा ने कहा, ‘‘मैं सच में बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैंने बस परीक्षा की तैयारी की थी। मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। मैं शारीरिक रूप से निशक्त लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।’’  अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली रेणु राज ने कहा, ‘‘मैं नतीजे के बारे में जानकार बहुत खुश हूं। मैं पिछले एक साल से परीक्षा की तैयारी कर रही थी।’’ 

केरल के कोल्लम जिले के एक अस्पताल में काम करने वाली रेणु कोट्टयम की रहने वाली हैं।  तीसरा स्थान हासिल करने वाली निधि ने कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का पल है।  वर्तमान में सहायक सीमा शुल्क एवं केंद्रीय आबकारी आयुक्त के तौर पर काम कर रही निधि ने कहा, ‘‘यह सच में एक गर्व का पल है। मैंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार उसका फल मिला।’’  

चौथा स्थान हासिल करने वाली वंदना राव ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।  तीसरे प्रयास में सफल रहने वाली वंदना ने कहा, ‘‘मैंने लोगों को दो-दो बार फोन कर यह देखने के लिए कहा कि मैं परीक्षा में सफल रही या नहीं। यह एक खुशनुमा आश्चर्य है। यह सच में कड़ी मेहनत का नतीजा है।’’  बिहार के रहने वाले भगत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं।

उनके डॉक्टर पिता फलेंद्र भगत ने कहा, ‘‘सुहर्ष का 2011 में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएएस) में चयन हुआ था। 2012 में उसने दोबारा परीक्षा दी और उसे भारतीय सूचना सेवा में जगह मिली। 2013 में उसे आईआरएस (आयकर) मिला। वह इस समय नागपुर में तैनात है।’’  सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1,364 पद भरे जाएंगे। 254 अन्य उम्मीदवार प्रतीक्षा सूची में हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!