Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 03:43 PM
बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए एस.एस.पी. अनंत देव तिवारी को बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी।
बुलन्दशहर(मनोज): बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए एस.एस.पी. अनंत देव तिवारी को बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति किसी मामले में जेल चला गया। जिस पर उसके देवर ने उसकी नहाते हुए क्लीपिंग बना ली और उसे ब्लेकमेल कर रहा है।
महिला ने देवर से छुटकारा पाने के लिए अपने मायके चली आई लेकिन आरोपी देवर उसे बार-बार धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर क्लीपिंग को सार्वजनिक कर देगा। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।