पंजाब के बुरे हालातों के जिम्मेदार दोनों पिता पुत्र हैं: कै. अमरेंद्र

Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 09:17 PM

article

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब के बुरे हालातों के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके सुपुत्र...

पटियाला: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब के बुरे हालातों के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके सुपुत्र सुखबीर सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि आज किसान और व्यापारी वर्ग समेत हर कोई पंजाब सरकार की धक्केशाहियों से दुखी है जबकि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी के हालातों में से गुजर रहा है और सरकार नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने में नाकामयाब साबित हुई है। 

यह विचार कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राजपुरा में एक विशाल रैली को संबोधन करते हुए कहे। इस मौके पर विधान सभा के विरोधी नेता सुनील जाखड़, बलबीर सिंह सिद्धू विधायक, विधायक महारानी परनीत कौर, विधायक महुम्द सदीक, विधायक तृप्त सिंह बाजवा, पूर्व विधायक मदनलाल जलालपर भी पहुंचे हुए थे।
 
उन्होंने कहा कि बादलों ने आज पंजाब का बेड़ागर्क करके रख दिया है और रोज नए टैक्स लगा कर लोगों का कंचूमर निकालने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजुपुरा किसी समय इंडस्ट्रीज हब होता था आज यहां कुछ नहीं सभी बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रियां यहां से चली गई हैं जोकि सरकार की गलत नीतियों के कारण ऐसा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि संगत दर्शन करने के साथ लोगों के मसले हल नहीं होते यह तो महाराजा रणजीत सिंह समय पर होता था जब मौके पर लोगों को इन्साफ मिल जाता था परन्तु अब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल संगत दर्शन के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा की बीबी हरसिमरत कौर बादल जिस को कोई पूछता नहीं इस तरह ही अपने आप बोलती फिरती है। इस मौके हलका विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह समेत सारी कांग्रेस लीडरशिप का राजपुरा रैली में शामिल होने पर धन्यवाद किया। अन्य के अलावा विधानसभा के विरोधी नेता सुनील जाखड़, महारानी परनीत कौर, पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर समते अन्य ने भी संबोधन किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!