बहू ने लगाया शर्मिदंगी का ऐसा दाग कि ससुर ने दी जान

Edited By ,Updated: 05 Jul, 2015 01:08 PM

article

मुंहबोली बहू द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर खुद को अपमानित व शर्मिंदा महसूस करते हुए 50 वर्षीय एक अधेड़ ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी।

लुधियाना (महेश): मुंहबोली बहू द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर खुद को अपमानित व शर्मिंदा महसूस करते हुए 50 वर्षीय एक अधेड़ ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मृतक सोमनाथ की पत्नी पिंकी की शिकायत पर मनजीत कौर, मनजीत के पति सोनू, मनजीत के माता-पिता प्रवीण कौर-धर्मपाल व मनजीत के 2 भाइयों बंटी व मोनू पर सोमनाथ को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 
 
अतिरिक्त थाना प्रभारी सब-इंस्पैक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि अशोक नगर का रहने वाला सोमनाथ घोड़ा रेहड़ा चलता था। पिछले कुछ समय से सेहत खराब रहने के कारण अब वह काम पर नहीं जाता था। इसी इलाके में सोनू अपने रिश्तेदारों के यहां रहता है। 
 
किसी वक्त लाडोवाल की रहने वाली मनजीत कौर के साथ सोनू के दोस्ताना संबंध थे। उस समय सोमनाथ व उसकी पत्नी पिंकी ने सोनू के मां-बाप बनकर उसका विवाह मनजीत से करवाया था। इसके बाद सोनू व मनजीत उनके पड़ोस में आकर रहने लग गए। 
 
कुछ दिन पहले मनजीत ने सोमनाथ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसने यह बात अपने मायकों वालों को बताई। 1 जुलाई को मनजीत के मायके वाले कुछ लोगों को साथ लेकर सोमनाथ के घर पर आ धमके। उन्होंने सोमनाथ से मारपीट करते हुए मोहल्ले में बहुत जलील किया। इस अपमान से दुखी होकर सोमनाथ ने जहर निगल लिया। कल उसे इलाज के लिए रामा चैरीटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सोमनाथ की मौत के बाद सभी आरोपी फरार हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!